जिला मुख्यालय पर आलनपुर स्थित सामान्य चिकित्सालय में कई माह से स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात्रि के समय परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग सहित दोनों मुख्य द्वार के पास व पार्क में स्ट्रीट लाइटों के पोल लगे है, लेकिन पोल पर लगी लाइटें कई माह से खराब होने के कारण स्ट्रीट लाइटों के पोल शोपीस बने हुए है।

उन्होंने बताया कि लाइटें खराब रहने से रात्रि के समय अस्पताल परिसर में अंधेरा रहता है। इसके चलते रात्रि के समय आने वाले मरीजों व परिजनों को काफी परेशानी होती है। अंधेरे में असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट करने का भी डर बना रहता है। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद में भी संबंधित अधिकारी को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया