Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पेंशनर समाज की जनरल बैठक का हुआ आयोजन

राजस्थान पेंशनर समाज की उपशाखा सवाई माधोपुर की जनरल बैठक का आयोजन सामुदायिक भवन पुरानी निजामत के पास शहर सवाई माधोपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक संस्थान सवाई माधोपुर के अध्यक्ष सुरेश सोगानी द्वारा की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पेंशनर समाज सवाई माधोपुर के कार्यकारी अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, महामंत्री घनश्याम मंगल, कोषाध्यक्ष दुर्गा लाल शर्मा द्वारा नवगठित कार्यकारिणी उपशाखा सवाई माधोपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन बाबूजी एवं कार्यकारिणी की समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

 

इसके उपरांत जिला कार्यकारिणी पेंशनर समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, महामंत्री घनश्याम मंगल, कोषाध्यक्ष दुर्गा लाल शर्मा के द्वारा पेंशनर की विभिन्न समस्याएं सुनी तदुपरांत वर्तमान में चल रही जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में जिला कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा विस्तृत विस्तृत रूप से सभी उपस्थित पेंशनर सदस्यों को अवगत कराया कि जीवित प्रमाण पत्र कब कैसे और कहां प्रस्तुत किया जाना है।

 

General meeting of pensioners society organized in sawai madhopur

 

इसी के साथ पेंशनर्स के आरजीएचएस को लेकर बजट बढ़ाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त कार्यक्रमों का संचालन कल्याण प्रसाद गुप्ता रिटायर्ड प्रिंसिपल हाल उपशाखा के संरक्षक मंडल के सदस्य द्वारा किया गया। बैठक में पेंशनर समाज की उप शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन बाबूजी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों से आशा व्यक्त की एवं सवाई माधोपुर पेंशनर समाज की उपशाखा की वित्तीय स्थिति से समस्त सदस्यों को अवगत कराया।

 

साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों से आग्रह किया कि संगठन हमारे जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर अनुरोध करें कि राजस्थान पेंशन समाज की उपशाखा सवाई माधोपुर के कार्यालय हेतु कोई भी सरकारी भवन आवंटित कराने का आग्रह करें। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हमारे ऐसे साथी जो सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं परंतु हमारे द्वारा हमारी शाखा के सदस्य नहीं बनाए जा सके हैं उनसे संपर्क कर उन्हें सदस्य बनाया जाए। अंत में समिति के मंत्री मिर्जा विकार बैग द्वारा उपस्थित सदस्यों का बैठक में पधारने पर आभार प्रकट किया एवं बैठक के समापन की घोषणा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !