Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आज बुधवार को हुई। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज 3 के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया। जिला परिषद की साधारण सभा में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज तृतीय के तहत डीआरआरपी, केंडीडेट रोड़, सीयूपीसीएल के तहत करवाए जाने वाले उन्नयन कार्यों पर चर्चा की गई।

 

 

इसी प्रकार आयोजना समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित जिला परिषद के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत समिति प्रधान एवं अन्य उपस्थित रहे।

टीकाकरण महाअभियान में हजारों लोगों ने लगवाया टीका, जांचे गये सभी 88 सैम्पल नेगेटिव

जिले में आज बुधवार को जांचे गए सभी 88 कोरोना सैम्पल नेगेटिव आये हैं। वर्तमान में जिले में 1 ही एक्टिव केस है जो होम आइसोलेशन में रह कर स्वास्थ्य लाभ कर रहा है। बुधवार को जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान आयोजित किया गया।

 

 

इसके अन्तर्गत 333 टीकाकरण केन्द्रों पर हजारों पात्रों ने टीका लगवाया। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि प्रोटोकॉल एवं गाइडलाइन की पालना करें। मास्क लगाए, दो गज की दूरी का पालन करें। 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र टीके की दोनों डोज निर्धारित समय पर अवश्य लगवाएं।

 

General meeting of Zilla Parishad held in sawai madhopur

 

आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों के मामले में 8 लाख रूपये की सहायता स्वीकृत

गत 27 सितम्बर को आकाशीय बिजली गिरने से छाण निवासी मोहनलाल सैनी एवं उसकी पुत्री नीरजा की मृत्यु हो गई थी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मोहनलाल सैनी की पत्नी को दोनों मामलों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता एसडीआरएफ से स्वीकृत की है।

प्रशासन गांवों के संग अभियान में विशेष योग्यजनों को सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ

प्रशासन गांवों के संग अभियान में विशेष योग्यजनों को चिन्हित और पंजीकृत कर अभियान के दौरान निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करवाकर पेंशन, बस-पास, ऋण और पालनहार समेत राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित करवाने के साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र ने बताया कि इसके लिये ई-मित्र पर जाकर विशेष योग्यजन को अपनी एसएसओ आईडी से पंजीयन करवाना है। जिसकी पहले से एसएसओ आईडी नहीं है, उसकी आईडी क्रियेट की जायेगी। इसके लिये एक भी पैसा नहीं देना है। इसके लिये राज्य सरकार प्रति पंजीयन 30 रूपये ई-मित्र संचालक को देगी।

 

 

पंजीयन के बाद सम्बंधित राजकीय अस्पतालों में प्रमाणीकरण होगा। स्पष्ट या दृश्य दिव्यांगता का प्रमाणीकरण कैम्प में ही होगा। इनमें से जिनकी जांच कैम्प में नहीं हो सकती, उन्हें यथासम्भव एम्बुलेंस से निकट के अस्पताल में भिजवाकर उसी दिन प्रमाण पत्र जारी करवाया जायेगा। शेष को निश्चित तिथि और स्थान की सूचना दे दी जायेगी। अस्थि दिव्यांगता वाले मामलों में से पोलियो करेक्शन वाले मामले चिन्हित कर ऑपरेशन के लिये बुलाया जायेगा। कॉकलियर( श्रवण यंत्र) की आवश्यकता वाले 5 साल से कम आयु के बच्चे चिन्हित कर एसएमएस, जयपुर  और एमडीएम जोधपुर अस्पताल को इम्पलांट के रैफर किये जायेंगे।

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में भारत सरकार की यू.डी.आई.डी. योजना अन्तर्गत विशेष योग्यजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड भी जारी किये जायेंगे। उन्हें पेंशन, बस पास, ऋण, पालनहार आदि योजनाओं से लाभान्वित करवाया जायेगा। जिन विशेष योग्यजन व्यक्तियों के पास निःशक्तता प्रमाण पत्र उपलब्ध है उन विशेष योग्यजन व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं यथा-पेंशन, पालनहार, आस्था कार्ड और बस-पास आदि से लाभान्वित करवाया जाये।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !