Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बजट घोषणाओं की निर्धारित समय-सीमा में पालना करवाएं – एडीएम

एडीएम डॉ. सूरज सिंह ने आज सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों व कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभाग प्रभारियों की बैठक लेकर विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, सम्पर्क समाधान के लम्बित प्रकरणों, जन समस्या समाधान प्रणाली की समीक्षा की तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में सभी पात्रों को निर्धारित समय सीमा में लाभान्वित करने के निर्देश दिये। एडीम ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में गत 1 सप्ताह में लाभान्वित प्रकरणों की समीक्षा कर सभी पात्रों का इसमें पंजीयन के लिये यु़द्ध स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पर्क समाधान में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर 60 दिवस से अधिक लम्बित प्रकरणों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिये।

 

Get the budget announcements executed within the stipulated time frame - ADM

 

एडीएम ने खाद्य सुरक्षा से वंचित पात्रों का नाम जोड़ने व अपात्रों के नाम कटवाने के निर्देश दिये। ‘‘बदलेगा सवाईमाधोपुर’’ मुहिम में अब तक हुये कार्याें की समीक्षा करते हुये इस सप्ताह के लिये प्रस्तावित कार्यक्रमों पर व्यापक समीक्षा की तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में समसा व अन्य मदों से चल रहे निर्माण कार्याें की गुणवत्ता की निरंतर जॉंच करवाने के भी निर्देश दिये। गत सप्ताह किये गये घरेलू व कृषि विद्युत कनेक्शन की प्रगति की समीक्षा की। गर्मियों को देखते हुये पेयजल सप्लाई की निरन्तर मॉनिटरिंग करने तथा पीएचईडी के पेयजल स्रोतों को अबाध विद्युत सप्लाई के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !