Thursday , 22 October 2026
Breaking News

पूर्ण सावधानी, शुचिता और पारदर्शिता के साथ रीट परीक्षा संपन्न करवायें- कलेक्टर

केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, आर्ब्जर्वर और पेपर कॉर्डिनेटर की बैठक लेकर दिए निर्देश

किसी भी सरकारी कार्मिक ने रीट परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश की या उसकी लापरवाही रही तो उसकी सीधे बर्खास्तगी होगी। इसके साथ ही निजी शिक्षण संस्थान वाले परीक्षा केन्द्र में गड़बड़ी करने की कोशिश पर शिक्षण संस्थान की मान्यता निरस्त कर दी जायेगी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने रीट परीक्षा- 2021 के सफल आयोजन के लिए नियुक्त केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर, परीक्षा संचालन समिति के सदस्यों की आज शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में बैठक में यह बात कही। इससे पूर्व कलेक्टर ने गंगापुर के परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर की वीसी के माध्यम से बैठक लेकर रीट परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के सम्बंध में  दिशा-निर्देश दिये।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न दें। ‘‘रीट परीक्षा-2021’’ वाला बैज ही मान्य है, सरकारी अधिकारी के संस्थान या विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र मान्य नहीं है। इस बैज को भी दूर से ही देखकर प्रवेश न दें बल्कि ठीक तरह से संतुष्ट हो जायें कि बैज नकली नहीं है। परीक्षा केन्द्र में ड्यूटी पर लगे वीक्षक, केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक, निरीक्षण के लिये आये अधिकृत अधिकारी समेत किसी को भी मोबाइल के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
उन्होंने केन्द्राधीक्षकों से कहा कि परीक्षा केन्द्र पर 25 सितम्बर को वीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दे तथा परीक्षा से संबंधित नियमों से पूरी तरह अवगत करवा दें।

 

इसी दिन परीक्षा केन्द्र का गहनता से निरीक्षण कर सुनिश्चित कर लें कि वहां का इन्टरनेट काम न करें, पहले से लगे स्कूल प्रबंधन के सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दें, फोटोकॉपी मशीन को दूसरे भवन में रखवा दें या सील कर दें। कोई भी किताब, कॉपी टॉयलेट या किसी कमरे में न हो। पेयजल, शौचालय, फर्नीचर की व्यवस्था जांच लें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र परिसर में कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा, वहां की पार्किंग परीक्षा दिवस पर बंद रहेगी।

Get the REET exam done with full care, purity and transparency - Collector

एसडीएम, थानेदार से समन्वय कर परीक्षा केन्द्र से दूर पार्किंग चिन्हित करें। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग करे तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करवायें। पेपर कॉर्डिनेटर ट्रेजरी से पेपर ले जाने, उन्हें परीक्षा केन्द्रों पर ले जाकर सम्भलवाने, परीक्षा के बाद कलेक्शन कर उन्हें संग्रहण केन्द्र पर जमा करवाने में समय सीमा, सुरक्षा व सावधानी के साथ कार्य करें। इसके लिये पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश, परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय सामाजिक दूरी बनवायें, उनके साथ ही ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक भी परीक्षा केन्द्र पर अपना मास्क उतारकर वहां वितरित नया मास्क पहनकर ही प्रवेश करेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि भोजन के पैकेट या अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र में न आने दें। उन्होंने पेपर, ओएमआर शीट के लिफाफे खोलने, वीक्षक को कमरा आवंटन व अन्य प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाने तथा इसमें परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अनुपस्थित अभ्यर्थियों की तथा अप्रयुक्त ओएमआर शीट तथा पेपर पूर्ण सावधानी से रखने के निर्देश दिये।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के बाहर एक एएनएम मेडिकल किट के साथ उपस्थित रहेगी। बैठक में एएसपी सुरेन्द्र दानौदिया ने बताया कि वीक्षक एवं अन्य कार्मिक पूरी सतर्कता बरते, पेन, चश्मा संदिग्ध लगे तो जॉंच करें। पूर्ण तलाशी के बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दें। बैठक में एडीएम सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !