Friday , 23 October 2026
Breaking News

स्वीकृत योजनाओं के कार्य समय पर पूरें करवाएं:- कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पानी पहुुुंचाने की योजना में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के तहत घर-घर जल संबंध के लिए स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति और क्रियांविति की योजनावार समीक्षा कर निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में 756 गांवों में से 209 गांवों को मेजर जल योजनाओं से पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। शेष 553 गांवों में से 317 की डीपीआर बन गई तथा कई योजनाओं के कार्य स्वीकृत होकर कार्यादेश दिए जा चुके है। शेष 156 गांवों की डीपीआर 15 जुलाई तक आवश्यक रूप से तैयार की जाए। जिससे सभी गांवों के लोगों को नल कनेक्शन के माध्यम से 2024 तक आवश्यक रूप से नल कनेक्शन से पेयजल आपूर्ति हो सके। कलेक्टर ने बताया कि जिले के लिए जेजेएम में स्वीकृत 198 योजनाओं में से 195 योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। 65 योजनाओं के कार्यादेश जारी हो चुके है। कलेक्टर ने स्वीकृत योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाकर समय पर पूरा करने तथा इनसे नल कनेक्शन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के 732 गांवों में वीडब्ल्यूएससी का गठन हो चुका है इनका पुनर्गठन कर महिलाओं की भागीदारी की जाए और आईएसए टीम इनके बैंक खाते खुलवाने के कार्य में गति लाएं। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन योजना के तहत इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और फीटर की ट्रेनिंग सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली तथा ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके युवाओं का गांवों में सहयोग लिया जाए। इससे पूर्व कलेक्टर ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना और एक्शन टेकन रिपोर्ट की जानकारी ली।

स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों में नल कनेक्शन की समीक्षा:- कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिले के ऐसे सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केन्द्र जो अब तक भी पेयजल कनेक्शन से वंचित है, उनको जल जीवन मिशन में कनेक्शन जारी होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 777 स्कूल, 725 आंगनबाडी केन्द्र, 4 स्वास्थ्य केन्द्र और 37 पंचायत भवन इसके लिए चिन्हित किए गए है। इसके लिए शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग, विकास अधिकारी आपसी समन्वय के साथ नल कनेक्शन कार्ययोजना को मूर्तरूप देने के निर्देश जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में चालू वर्ष का 57752 नल कनेक्शन का लक्ष्य है इसे प्राप्त करने के लिए योजनाओं का समय पर कार्य पूरा हो, जिन योजनाओं में कार्य पूरा हो चुका है उनके माध्यम से नल कनेक्शन करवाने शुरू किए जाएं। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत युवाओं को राजस्थान राज्य कौशल विकास परिषद के माध्यम से विद्युतकार, प्लम्बर तथा फीटर का प्रशिक्षण देने के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि जल जीवन मिशन सहित अन्य पेयजल सुविधाओं संबंधी विकास कार्यों में स्थानीय युवाओं की सहभागिता हो सके।

Get the works of approved schemes completed on time - Collector

इनके नंबर पंचायत सरपंचों तक शेयर किए जाएं, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने लगभग पूर्ण हो चुकी पीलोदा, उदेई खुर्द, रिवाली, भांवरा और अमावरा के जल जीवन मिशन की योजना के कार्य से कनेक्शन देने के कार्रवाई करवाने तथा प्रगतिरत योजनाओं के कार्य को निरंतर चालू रखते हुए समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को दिए। कलेक्टर ने जिले के लिए स्वीकृत योजनाओं को समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य करवाने तथा प्रस्तावित योजनाओं की डीपीआर तैयार कर शीघ्र स्वीकृत करवाकर घर-घर नल कनेक्शन के लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सवाई माधोपुर सहायक अभियंता विशु शर्मा द्वारा समय पर डीपीआर तैयार करने तथा शेष रही डीपीआर को 15 जुलाई तक करने के वादा पर उनकी सराहना की। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लोगों की जन भागीदारी बढ़ाने तथा जनता द्वारा दिए जाने कंट्रीब्यूशन के संबंध में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में एसई पीएचईडी सीताराम मीना ने प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अधिशासी अभियंता कैलाश चंद, हरज्ञान सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !