Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ऑनलाइन गेम में पैसा हारने के बाद घनश्याम ने रची अपहरण की झूठी कहानी, 2500 किलोमीटर पीछा कर दबोचा

कुण्डेरा थाने में दर्ज मामले में ऑनलाइन गेम में पैसा हारने पर अपहरण की झूठी कहानी बनाने के आरोपी घनश्याम माली निवासी जमुलखेड़ा को मड़ाफिया चित्तौड़गढ़ में एक गेस्ट हाउस से अकेले गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 1 जून को राजेश माली निवासी जमुलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसक भाई घनश्याम 30 मई से लापता है एवं एक मोबाइल नम्बर से वाट्सएप्प काॅल, वाॅइस मैसेज आ रहे है कि जिसमें घनश्याम के रोने की आवाज एवं पैसे देने के लिए बोल रहे है, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया है।

 

घटना की गम्भीरता को देखते हुए एएसपी सवाई माधोपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वृत्ताधिकारी राजवीर सिंह
चम्पावत के निर्देशन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अन्तिम उपस्थिति में अपहृत घनश्याम को देखने के लिए शहर के सीसीटीवी कैमरा देखे गये, जिसमें देखा गया कि रेल्वे स्टेशन के बाहर घनश्याम मोटरसाइकिल पर देखा गया, अकेला ही घूमते हुए पाया गया।

 

अपहृत घनश्याम की मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन पार्किग में खड़ी हुई पायी गई। तकनीकि अनुंसधान के आधार पर टीमों द्वारा अपहृत घनश्याम को चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मन्दसौर, इन्दौर, उज्जैन, जोधपुर, रामदेवरा तक करीब 2500 किलोमीटर तक पीछा किया गया। पुलिस की विशेष टीम ने अपहृत घनश्याम के मड़ाफिया चितौड़गढ़ में गेस्ट हाउस से अकेले को दबोचने मे सफलता प्राप्त की।

 

Ghanshyam created a false story of kidnapping after losing money in an online game

 

 

ऑनलाइन गेम में पैसा हारने पर अपहरण की रची झूठी कहानी: अपहृत घनश्याम ने अपने स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी रची। घनश्याम ऑनलाइन जूआ गेम खेलता था जिसमें वह करीब 5-7 लाख रूपये हार गया जिससे उसके कर्जा हो गया। कर्जा होने के कारण मानसिक तनाव में आ गया। घर वाले उसे पैसे नहीं देते थें जिसके कारण उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई। अपनी मोटर साइकिल को रेलवे पार्किग में खड़ा कर बस से 30 मई को कोटा चला गया।

 

उसके बाद चित्तौड़गढ़ सांवलिया, उज्जैन महाकालेश्वर रामदेवरा इत्यादी धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर घुमा। मोबाइल बन्द कर अन्य साधनों से व्हाट्स एप्प चलाता रहा। घर वालों को बोलता रहा कि एक पैर तोड़ दिया दूसरा भी तोड़ देंगे एवं मारने की धमकी देकर पैसे लेने के लिए काॅल करता रहा। पुलिस की टीमों द्वारा लगातार पांच दिन तक घनश्याम का पीछा किया गया। स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी के लिए घनश्याम के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में थानाधिकारी रामवीर सिंह, अजीत मोंगा सायबर, इन्द्रजीत सहायक उप निरीक्षक, दयाशंकर, गोविन्द धनराज, गोरधन व राजकुमार कांस्टेबल सायबर सेल आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !