Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

घर-घर औषधि योजना सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना: कलेक्टर

राज्य सरकार की घर-घर औषधि योजना के क्रियान्वयन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कहा कि घर-घर औषधीय योजनान्तर्गत घर-घर पौधे लगेंगे। उन्होंने योजना अन्तर्गत पौधों के वितरण के संबंध में टास्क फोर्स के साथ चर्चा की। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पौधों का वितरण इस तरह किया जाए की पौधों को क्षति ना हो तथा इनका समुचित स्थान पर रोपण एवं रखरखाव हो सकें। पौधों के वितरण के लिए ग्राम पंचायत के प्रमुख विद्यालय को चुना जाए जहां आमजन के वितरण की उचित व्यवस्था विभिन्न विभागों के समन्वय से की जाए। साथ ही जो औषधीय पौधे वितरण किए जाएंगे उनके महत्व को भी आमजन को समझाया जाए। इसके लिए आयुर्वेद विभाग, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग समन्वय से साथ कार्य करें तथा योजना के प्रति व्यापक जन जागरूकता लाई जाए।

Ghar-Ghar Aushadhi Yojana Government's most important scheme-Collector

बैठक में उप वन संरक्षक जयराम पांडे ने योजना अन्तर्गत तैयार किए गए औषधीय पौधे तथा उनके वितरण की कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी। इसके अन्तर्गत तुलसी, गिलोय, कालमेघ एवं अश्वगंधा के दो-दो पौधे कुल 8 पौधे की किट दी जाएगी। इसके लिए जिला स्तर से ग्राम स्तर तक बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इस अवसर पर डीएफओ ने यह भी बताया कि औषधिय पौधों के साथ ही वन महोत्सव अभियान के तहत 5 लाख 44 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के अनुसार नर्सरियों से पौधे तैयार कर वितरण किए जा रहे है। उन्होंने पौधे प्राप्त करने के संबंध में जानकारी भी दी। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, नगर परिषद से नीलम कोठारी, सीडीईओ रामकेश मीना, एसई पीडब्लूडी और सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !