सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए सवाई माधोपुर निवासी घुड़मल शर्मा का 11 अक्टूबर बुधवार को सांगानेर जयपुर में असामयिक निधन हो गया। जिनके तीसरे की बैठक 13 अक्टूबर 2023 को 28 कल्याण भवन रामपुरा रोड़ मोक्षधाम के सामने सांगानेर जयपुर पर होगी। घुड़मल शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही सवाई माधोपुर में उनके रिश्तेदारों ब्राह्मण समाज एवं मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय शर्मा लंबे समय तक सवाई माधोपुर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वरिष्ठ लिपिक एवं कार्यवाहक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदस्थापित रहे थे। यहां से उनका जनसंपर्क निदेशालय जयपुर में स्थानांतरण हो गया उसके बाद वे वहां से ही कार्यालय अधीक्षक पद से राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। वे तब से ही अपने परिवार के साथ जयपुर में ही रह रहे थे। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, सुरेश सोगानी, राजमल जैन, बजरंग सिंह ,सुनील जोशी, सत्यनारायण जैन, हरकचंद जैन, हनुमान जैन सहित जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता लड्डुलाल लोधा ,गोपाल शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया