राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में आज गुरुवार को 9वीं कक्षा की बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

सरपंच ग्राम पंचायत दोबड़ा कलां फ़रिमन बानो और प्रधानाचार्य कल्याण लाल कोली ने छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य नोमान राज, वरिष्ठ अध्यापक नबीशेर खान, अध्यापकगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया