Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के लिए कृषि आयुक्तालय जयपुर द्वारा आगामी वर्ष 2024-25 में कृषि शिक्षा में अध्ययनरत विद्यालय छात्राओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि तीन गुना वृद्वि करने से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीना ने बताया कि कृषि विषय का अध्ययन करने वाली कक्षा 11वीं एवं 12 वीं की छात्राओं को 15 हजार रूपए, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कृषि 25 हजार एवं कृषि विषय में पीएचडी करने वाली छात्रों को 40 हजार रूपए प्रति वर्ष की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

 

 

Girl students studying agricultural education will get incentive amount in rajasthan

 

 

 

राजस्थान का निवासी होना जरूरी:-

कृषि अधिकारी एवं योजना प्रभारी राजाराम शर्मा ने बताया कि राज्य योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि कृषि विषय का अध्ययन करने वाली केवल राजस्थान की ऐसी छात्राएं जो राजकीय या राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त विद्यालयों महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को देय होगी। गत वर्ष अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन राशि देय नहीं होगी। सत्र के मध्य में पढाई छोड़ने वाली एवं श्रेणी सुधार वाली बालिकाओं को भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान देय नहीं होगा।

आवेदन करना होगा:-

प्रोत्साहन राशि ई-मित्र के माध्यम से या छात्रा की एसएसओ आई.डी. के माध्यम राज किसान साथी पोर्टल पर 1 जुलाई, 2024 से 31 जनवरी, 2025 तक आवेदन करना होगा। 31 जनवरी के पश्चात ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कृषि विभाग में प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण के पश्चात संबंधित संस्था प्रधान द्वारा आवेदनों की जांच कर ई-सर्टिफिकेट जारी करने उपरान्त ही प्रात्साहन राशि देय होगी।

 

 

जिन विद्यालयों में यदि हाल में कृषि विषय की मान्यता मिली है तो राजकिसान पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आगामी वर्ष में ऑनलाइन आवेदन के लिए गत वर्ष की अंकतालिका, राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं वर्तमान में अध्ययनरत कक्षा व वर्ष का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उक्त आवेदन या विद्यालय पंजीकरण से संबंधित समस्या होने पर कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद, सवाई माधोपुर में योजना प्रभारी राजाराम शर्मा एवं मंजूर अहमद वरिष्ठ सहायक से सम्पर्क किया जा सकता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !