सवाई माधोपुर: राज्य सरकार द्वारा संचालित कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्राएं 31 अक्टूबर, 2025 तक नोडल विभाग की वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित सभी नियम, दिशा-निर्देश एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि छात्राएं अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर सिटिजन एप, जी2जी पोर्टल के स्कॉलरशिप (सीई, टीएडी, माईनोरिटी) आइकन पर क्लिक करके आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र भरने से पूर्व संबंधित छात्रा/अभिभावक योजनाओं से संबंधित नियम एवं संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों एवं दिशा-निर्देशों की भली-भांति अध्ययन कर ही आवेदन करे। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए छात्रा के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है तथा इसमे भरी हुई सूचनाएं यथा जाति, मूल-निवास, बैंक डिटेल आदि अपडेट होना आवश्यक है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
