Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कागज एवं कपड़े की थैली बनाने का दिया प्रशिक्षण 

एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा नाबार्ड के सहयोग से आजीविका एवं उध्यम विकास कार्यक्रम के तहत कागज एवं कपड़े की थैली बनाने का प्रशिक्षण शिविर जो कि आजीविका चलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा था इसका समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में डी.डी.एम नाबार्ड पूनीत हरित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में हलोंदा गांव की 30 महिलाओं द्वारा 15 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लिए गए प्रशिक्षण की जानकारी ली गई साथ ही महिलाओ ने प्रशिक्षण के दौरान बनाये गये विभिन्न प्रकार कि कागज एवं कपड़े कि थैलियों को प्रदर्शित किया गया। डी.डी.एम नबार्ड पूनीत हरित ने महिलाओं के कार्य कि सराहना कि साथ ही महिलाओं को बताया की महिलाएं लिए गये प्रशिक्षण के बाद अपने लिए रोजगार की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए नाबार्ड और संस्था आगे भी हर सम्भव सहयोग करते रहेंगे। साथ ही गांव में कागज एवं कपड़े की थैली बनाने का प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें राजीविका समूह की 30 महिलाओं द्वारा 15 दिन के प्रशिक्षण कुशलता पूर्वक लिया। कार्यक्रम में सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओ को डी.डी.एम पूनीत हरित के द्वारा प्रमाण पत्र भेंट किये गये। इस दौरान संस्था के द्वारा 15 दिन में जो कागज एवं कपड़े की थैली बनाई गई उनकी भी जानकारी ली गई।

 

given training in making paper and cloth bags

 

एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष जय कुमार बेनीवाल ने बताया की महिलाएं कागज एवं कपड़े की थैली बनाकर अपनी आजीविका चला सकती है साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र और साथ ही पर्यावरण को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचा सकती है। इसी क्रम में कार्यक्रम समन्वयक नवीन बबेरवाल ने बताया की राजीविका द्वारा बनाये गये महिला समूहों के साथ काम शुरू कर एवं साथ ही कागज और कपड़े की थैली बना कर अपनी जीविका चला सकती है। प्रशिक्षण देने के बाद उन समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित कागज एवं कपड़े की थैली की प्रशिक्षक रिंकू मल्होत्रा ने बताया की महिलाएं समूह में कार्य कर घर बैठे अपनी आजीविका चला सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूरी मेहनत और समय से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य में आजीविका का साधन बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अनुपम मोरवाल, मनमोहन कुमावत, सीताराम बैरवा, बुद्धिप्रकाश मीणा, बलराम वैष्णव आदि लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !