Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सुशासन सप्ताह : गुड गवर्नेंस प्रैक्टिस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक सुशासन सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में गुड गवर्नेंस प्रैक्टिस के संबंध में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में विजन 2047 के तहत सवाई माधोपुर को विकसित जिला बनाने के संकल्प को दोहराने भविष्य की उड़ान 2.0 मिशन निडर और मिशन संवाद जैसे नवाचारों पर विमर्श हुआ। कार्यशाला में विगत छह माह के दौरान राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर आमजन के परिवादों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण करने वाले विभिन्न विभागों के सर्वश्रेष्ठ 14 अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

Good Governance Week Workshop on Good Governance Practices organized in sawai madhopur

 

सम्मानित अधिकारियों में सीईओ जिला परिषद गौरव बुडानिया, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक पंकज मीना, अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीना, संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग, उप निदेशक डॉ. डिम्पल गुर्जर, विकास अधिकारी बौंली हेमश्री प्रद्युम्न, प्रर्वतन निरीक्षक रिपुदमन सिंह, परियोजना अधिकारी हितेश सोनी, तहसीलदार रामजीलाल मीना, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी वरूण मिश्रा, सहायक अभियंता सुदर्शन मीना एवं बच्चन सिंह मीना, सहायक प्रोग्रामर लोकेश पाटीदार, वरिष्ठ सहायक कमलेश कुमार शर्मा, सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ आमजन की समस्याओं का बिना बाधा एवं देरी के समाधान करना है। पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संवाद सुशासन की मूल भावना हैं। उन्होंने अधिकारियों से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवाओं का समयबद्ध प्रदाय सुनिश्चित करने जनसुनवाई में संवेदनशील व्यवहार अपनाने और प्रशासन पर आमजन का विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत फॉलोअप सेवा शिविरों के माध्यम से विभागीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आमजन को राहत प्रदान कर रहे हैं।

 

एक दिसम्बर से अब तक राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर 4 हजार 345 शिकायतों का निस्तारण तथा 1 लाख 25 हजार 947 लोक सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। वहीं सीपीग्राम पोर्टल पर प्राप्त 702 शिकायतों में से 668 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। शेष परिवाद विभागीय स्तर पर प्रक्रियाधीन है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक परिवादी की बात सम्मान और संवेदनशीलता के साथ सुनी जानी चाहिए तथा उसे संबंधित विभाग तक मार्गदर्शन देकर समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

भविष्य की उड़ान 2.0 के तहत जनसहभागिता के रूप में अब तक लगभग 35 करोड़ रुपये प्राप्त :- उल्लेखनीय है कि जिले में सुशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई अभिनव कार्यक्रम एवं नवीन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इनमें भविष्य की उड़ान 2.0 के अंतर्गत जिले में विद्यालयों-महाविद्यालयों आंगनबाड़ियों सहित अन्य शिक्षा संस्थानों के के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज एवं अनावश्यक समारोहों की राशि को दान के रूप में शिक्षा विकास में उपयोग करने की पहल की गई है। इसके माध्यम से जनसहभागिता के रूप में अब तक लगभग 35 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। भामाशाहों के सहयोग से प्राप्त इस राशि का उपयोग विद्यालयों के उन्नयन लाईब्रेरी निर्माण प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान तथा प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अनुकूल अध्ययन वातावरण तैयार करने के लिए किया गया है। जिले में बोल सवाई माधोपुर अभियान के तहत मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अभिव्यक्ति कक्षाओं के माध्यम से इंग्लिश स्पीकिंग कार्यक्रम संचालित कर 400 से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। जिससे उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। मिशन निडर के माध्यम से बालिकाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत किया जा रहा है। वहीं मिशन संवाद के तहत पठन-पाठन संस्कृति भाषा कौशल अभिव्यक्ति क्षमता के विकास किया जा रहा है। ताकि जिले में समावेशी और सशक्त शिक्षा वातावरण का निर्माण हो सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !