जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक वानिकी के सामने आज गुरुवार को मानव सेवा समिति (प्रकृति प्रेमी) ग्रुप सवाई माधोपुर की ओर से गोबर से गोवर्धन मनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की।

ग्रुप संचालक राजेश सैनी के अनुसार इस अवसर पर आसपास की महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना की और भगवान के गीत भजन आदि गाए। साथ ही सात परिक्रमा कर गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे हो के बाद आरती की गई और प्रसादी वितरित की।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया