कोटा: कोटा में शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आएं दिन चोरी की वारदातें हो रही है। अब बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के अटवाल नगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है। जहां पर चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में से 50 हजार नकदी और 2 साइन किए हुए चेक चोरी करके ले गए। पीड़ित गांव से लौटा तब जाकर उसे चोरी का पता लगा।
पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पीड़ित हितेश खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर परिवार सहित अपने गांव टांकरवाड़ा गए हुए थे। गोवर्धन पूजा के बाद 3 नवंबर की सुबह कोटा वापस लौटे। जब मकान पर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में 50 हजार की नकदी व 2 साइन किए हुए चेक गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने चोरी की सूचना बोरखेड़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
