Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राहुल गांधी को स्वच्छता दिखाने में लगी सरकार, पहली बार दिखाई दी प्रशासन की कार्यक्षमता

प्रदेश में कांग्रेस की पूरी सरकार इन दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए जिस प्रकार लगी हुई है। इस प्रकार का काम पहले कभी भी देखने को नहीं मिला। प्रदेश का प्रशासनिक अमला इन दिनों केवल भारत जोड़ों यात्रा के यात्रा मार्ग को दुरूस्त करने में लगा हुआ है। आम जन का कहना है कि हमने अभी तक कभी भी ऐसी सफाई और प्रशासन की कार्यक्षमता नहीं देखी। राहुल गांधी जिस मार्ग से जिस गांव से होकर गुजरेगें इन दिनों उन सड़कों पर प्रदेश की जितनी लाल बत्ती की गाड़ियां देखने को मिल रही हैं। उतनी कभी नहीं देखी।

 

एक ओर जहां कांग्रेस सरकार राहुल गांधी की यात्रा मार्ग में उनके ठहरने और भोजन के लिए व्यवस्थाऐं कर रही हैं उन्हे देखकर पुराने राजाओं के जमानें की याद आ रही है। जब राजाओं के लिए सारी व्यवस्थाऐं चाक चौबन्द की जाती थी। वहीं प्रशासनिक अमला यात्रा मार्ग की सड़कों को दुरूस्त कराने में लगा है। यात्रा मार्ग को देखने पर दिखाई देता है कि बून्दी, टोंक और सवाई माधोपुर जिले के पूरे यात्रा मार्ग में सड़कों पर गड्ढो को भरने की कोशिश की जा रही है। सड़कों के दोनों और तथा बीच में सफेद पट्टी की जा रही है। सैंकड़ों जेसीबी, एलएनटी मशीनें सड़कों के किनारे साफ कर रही हैं। गांवों में रोड़ के दोनों ओर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

 

Government engaged in showing cleanliness to Rahul Gandhi

 

कीचड़ को नई मिट्टी डालकर ढका जा रहा है। रास्तों को समतल बनाया जा रहा है। सड़कों के दोनों ओर कांटे बबूल के पेड़ हटाये जा रहे हैं। और तो और ऐसे अतिक्रमण जिनको हटाने के बारे में आम जन कभी सोच भी नहीं सकते थे उनको भी हटा दिया गया है। यात्रा मार्ग में सड़कों के किनारे बने हुए सभी सरकारी स्कूल, कार्यालयों, पंचायत भवनों, पानी की टंकियों को पुतवाया जा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीक जीनापुर में तालाब के किनारों का नजारा देखकर अचरज होने लगता है। तालाब के किनारे के सभी अस्थाई अतिक्रमण, बाड़े, झोंपड़ियां, केबिनें, छाणे, जानवर हटा दिये गये हैं। साथ ही खम्बे लगाकर तारफेंसिंग भी की जा रही है।

 

खम्बो की रंगाई पुताई की जा रही है। यात्रा मार्ग में बिजली के खम्बो को ऊंचा कर दिया गया है। हाई टेंशन लाईनों के नीचे जाल लगाये जा रहे हैं। सभी बिजल के खम्बों के साथ ही अस्थाई खम्बे लगाकर रोड़ लाईटों की व्यवस्था की जा रही है। कुश्तला में भगत सिंह सर्किल को निखारा जा रहा है। जिला मुख्यालय पर हम्मीर पुलिया की यात्रा मार्ग वाले भाग पर सड़क बना दी गई है। हालांकि अभी वो वापस क्षतिग्रस्त भी हो गई। आम जन सरकार और प्रशासन की इस कार्यक्षमता को देखकर कह रहे हैं कि काश राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा हमारे गांव, गली मोहल्ले से होकर भी निकल जाती तो वहां भी कुछ विकास हो जाता।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !