राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयनगर ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवांजना डूंगर सरपंच नवीन कुमार बैरवा एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद मीणा, पी.ई.ई.ओ. रवंजना डूंगर, अब्दुल वहीद आरपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय चौथ का बरवाड़ा, राकेश कुमार बैरवा रहे।

प्रधानाध्यापक गुरुदयाल बैरवा द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सह शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में अध्यापक मुरारी लाल शर्मा, मोहम्मद अशरफ खान, भोला शंकर वर्मा एवं ममता मीना आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया