सवाई माधोपुर पधारने पर राज्यपाल का किया स्वागत
राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय सवाई माधोपुर प्रवास पर है। आज रविवार को शाम पौने 6 बजे जिला मुख्यालय स्थित होटल नाहरगढ़ पहुंचने पर सम्भागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल, पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा, जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला और जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई एवं अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

इससे पूर्व राजस्थान पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। राज्यपाल कल शाम को रणथम्भौर टाईगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया