अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन प्रदीप मित्तल ने वरिष्ठ अग्रवाल समाज के साथियों के साथ चर्चा कर (इण्डिया ओवरसीज ग्रुप के चेयरमेन जी.पी. गुप्ता (गिरिराज प्रसाद गुप्ता) को राजस्थान अग्रवाल संगठन (ईकाई अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सीए विजय गर्ग ने बताया की प्रदीप मित्तल ने गुप्ता को शीघ्र अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर सगंठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित कर समाज को नेतृत्व प्रदान करने को कहा। मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज का देश के विकास में चिन्हित करने वाला महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुप्ता के प्रशासनिक कौषल व सामाजिक सरोकारों के अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर जी.पी. गुप्ता ने उपस्थित समाज के अग्र बन्धुओं को आश्वस्त किया कि वो अखिल भारतीय संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व मेहनत के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर जयपुर के विभिन्न अग्रवाल संगठनों से डाॅ. भरत लाल गुप्ता, पूरण मल बंसल, दिनेश गर्ग, शिवचरण गर्ग, मोहन लाल अग्रवाल, सतीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अशोक डीडवानियाॅ, मनोज गुप्ता, सांवरमल चौधरी एवं कोटा से संगठन के युवा प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, गौरव शर्मा, सूर्या आदि अग्रबन्धु उपस्थित हुए। गुप्ता की नियुक्ति पर राज्य के मन्त्री सुभाष गर्ग एवं मुख्यमन्त्री के सलाहकार डी.बी. गुप्ता सहित विभिन्न सगंठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया