नगर परिषद् सवाई माधोपुर द्वारा 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक दशहरे मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद् आयुक्त एच.एल. मीना ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 5 अक्टूबर को सांय 5 बजे शोभा यात्रा का आयोजन होगा तथा सांय 6ः30 बजे से रावण दहन होगा। इसके पश्चात रात्रि 9 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार 6 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे दशहरा मैदान स्टेडियम सवाई माधोपुर में सांस्कृतिक संध्या समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं 7 अक्टूबर को छोटा राजबाग सवाई माधोपुर में रात्रि 8 बजे मुशायरे का आयोजन होगा तथा 8 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे रामलीला मैदान, शहर सवाई माधोपुर में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।