सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा): सवाई माधोपुर जिले में भले ही बजरी खनन को लेकर लीज नहीं हो, लेकिन अ*वैध बजरी का खनन एवं निर्गमन धड़ल्ले से हो रहा है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाने में सामने आया है। जहाँ पुलिस ने अ*वैध बजरी से भरे दो बिना नम्बर के डंपरों व एक चालक/परिचालक को पकड़ा जरुर है, लेकिन उन पर क्या कार्रवाई की पुलिस कुछ भी बताने की तैयार नहीं है।
चर्चा यह है कि कोतवाली थाना पुलिस ने दो अ*वैध बजरी से भरे डंपरों को पकड़ा तो है। लेकिन देर शाम तक डंपरों पर क्या कार्रवाई हुई पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बचती रही। चर्चा है कि ये डंपर ऐसे व्यक्ति के है, जिसके ऊपर राजनैताओें का हाथ है। ऐसे में पुलिस भी उन पर हाथ डालने से बच रही है। मजे की बात यह है कि डंपरों पर नम्बर भी नहीं है और अ*वैध बजरी से ओवरलोड भरे भी हैं।
इतना होने के बावजूद कोतवाली पुलिस राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद अपने आंकाओं को खुश करने के लिए डंपरों पर कार्रवाई करने से बच रही है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो कोतवाली पुलिस अपने राजनीतिक आंकाओं के सामने मामले को रफादफा करना चाहती है, लेकिन ना तो रफा दफा कर पा रही है ना ही अ*वैध बजरी से भरे डंपरों पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पा रही है। ऐसे में पुलिस राजनीतिक हस्तक्षेप के आगे कितनी बोनी है इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
