सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। मलारना डूंगर थानाधिकारी राधारमण गुप्ता ने बताया कि मलारना डूंगर पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज गुरुवार को अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चालक गुलाब खान पुत्र ईद मोहम्मद निवासी मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरूद्व थाने पर एमएमडीआर एक्ट और बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गत 26 की अल सुबह करीब 3 बजे गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद को एक अवैध बजरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली भाडोती से मलारना चौड़ की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया।
जिसका चालक गुलाब खान पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने लाडोता नहर के पास पीछा कर डिटेन किया गया। चालक द्वारा अवैध बजरी के संबध मे कोई राँयल्टी रवन्ना पेश नहीं किया। जिस पर चालक को प्रकरण में गिर*फ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
