Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पत्थरों पर बनाए वन्यजीवों के शानदार चित्र

चौथ का बरवाड़ा उपखंड के एक युवा चित्रकार राजेश कुमार सैनी पुत्र मोरपाल सैनी देश और दुनिया में अपनी चित्रकारिता के जरिए अपने नाम के साथ-साथ चौथ का बरवाड़ा की पहचान विश्व स्तर पर दिलाने हेतु लगातार प्रयासरत है। राजेश सैनी ने अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए पत्थरों पर टाइगर, तितली व वन्यजीवों के चित्र उकेरे जिसको देखकर सभी ग्रामीण वासी दंग हैं। राजेश कुमार सैनी ने बताया कि उसे चित्रकारीता क्षेत्र में अधिक रूचि होने के कारण चित्रकारिता को अपना लक्ष्य बनाया और अपने भाईयों के सानिध्य में घर पर ही पेंटिंग बनाना शुरू की। धीरे-धीरे पेंटिंग बनाते हुए सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर स्कूल ऑफ आर्टस् पहुंचे और नेशनल अवार्डेड वन्य जीव चित्रकार नारायण सिंह नरुका को गुरु बनाकर उनके दिशा-निर्देशन में लगातार वन्य जीव पेंटिंग बनाने लगे।
राजेश कुमार सैनी ने बताया रणथंभौर स्कूल आँफ आर्टस् के निदेशक वन्य जीव चित्रकार नारायण सिंह नरूका आने वाले चित्रकारों को फ्री में पेंटिंग बनाना सिखाते हैं।

Great pictures of wildlife made on stones

उनका वन्यजीव पेन्टिंग बनाने का प्रमुख उद्देश्य वन्य जीवों के संरक्षण के साथ-साथ अपनी आजीविका भी चलाना हैं। आज इनकी बनाई गयी। पेंटिंग देशी-विदेशी पर्यटकों द्वारा विश्व के हर कोने में सराही जाती है। राजेश कुमार सैनी अपने गुरू नारायण सिंह की तरह ही चित्रकला के हर माध्यम में पारंगत हैं। वह चारकोल पाउडर से कागज पर, तेल रंगों से केनवास पर व जलरंगों से सिल्क व कैनवास पर पेंटिग्स कर लेते हैं। राजेश कुमार सैनी ने बताया स्कूल आँफ आर्टस् द्वारा सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बनाई गई वन्यजीवों की पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी तारीफ की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !