Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गुर्जर आरक्षण आंदोलन मामला | रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित – यात्री परेशान

पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समाज का आंदोलन सोमवार 11 फरवरी को चौथे दिन भी जारी है। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अगुवाई में गुर्जर समाज के सैंकड़ों लोग सोमवार को भी रेलवे ट्रेक पर जमा है। गुर्जरों के रेलवे ट्रेक पर पड़ाव डालने से दिल्ली मुम्बई रेलवे यातायात बुरी तरह से प्रभावित है।
जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा करीब 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है तो करीब 55 ट्रेनों का रुट डायवर्ट किया गया है।

Gurjar reservation movement case Railway traffic badly affected passenger trouble
गुर्जर आंदोलन के चलते पिछले तीन दिनों में रेलवे को अब तक करीब 300 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। रेलवे को प्रतिदिन 100 करोड़ रुपये की राजस्व हानि उठानी पड़ रही है।
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन को पिछले 3 दिनों में करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व की हानि उठानी पड़ी है। वही ट्रेनों के रद्द होने और रुट डायवर्ट होने से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।दूरदराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के बारे में ना तो कोई सही जानकारी मिल पा रही है और न ही कोई सुविधा। जिन लोगो ने पहले रिजर्वेशन करवा रखा था उन्हें भी रिजर्वेशन कैंसिल करने पड़ रहे है। कई यात्रियों को ट्रेन नहीं मिलने की वजह से स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !