जिले भर में आज सोमवार को गुरूनानक जयंती धुमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर सीमेन्ट फैक्ट्री स्थित गुरुद्वारे पर सैंकड़ों भक्तों ने मत्था टेका। सिक्ख समाज के लोगों ने तथा अन्य लोगों ने भी गुरूनानक देव जी की जयंती पर एक दुसरे को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर गुरुद्वारे की साफ सफाई कर विशेष सजावट की गई। हालांकि कोविड-19 महामरी के संक्रमण से बचाव के लिए जारी एडवायजरी की पालना करते हुए बड़े लंगर का आयोजन नहीं किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया