जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी से 3 मार्च 2024 तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक रणथम्भौर रोड़ स्थित शिल्पग्राम परिसर में हाट बाजार एवं अमृता हाट का आयोजन किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि अमृता हाट में राजीविका, एनयूएलएम, खादी संस्थाओं एवं महिला अधिकारिता विभाग की समूह की महिलाओं के उत्पादों का एकमंच पर प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यकारी अधिकारी उद्यम प्रोत्साहन संस्थान सुग्रीव मीना ने बताया कि हाट बाजार में बुनकर, परम्परागत हस्तशिल्प दस्तकारों एवं स्वयं सहायता समूह को उनके उत्पादों के विपणन एवं प्रदर्शन के लिए निः शुल्क स्टाल उपलब्ध कराई जाएगी। स्टाल बुक कराने लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया