जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अभिनव नवाचार भविष्य की उड़ान से प्रेरित होकर भामाशाह प्रभूदयाल अग्रवाल ने गीता देवी अग्रवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर अ की क्षतिग्रस्त इमारत की मरम्मत करवाने एवं विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए आज सोमवार को मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना में 2 लाख 50 हजार रूपए का चैक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के सुपुर्द किया।

प्रधानाचार्य विनोद कुमारी मोड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना से प्राप्त होने वाली राशि से विद्यालय की इमारत की मरम्मत हो सकेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश गुप्ता, उपप्राचार्य राकेश अग्रवाल, व्याख्याता सुमन भारती, मनीष कुमार शर्मा, किशोर सिंह, आशा गुजराल आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया