Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चांदनहोली विद्यालय के विकास हेतु सौंपा 60 हजार का चैक

जिला कलेक्टर द्वारा चलाये जा रहे नवाचार “भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम से प्रेरित होकर जिले के समस्त गांवों के ग्रामीण अपने-अपने गांवों के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने एवं विद्यालयों में आवश्यक भौतिक संसाधनों की उपलब्घता सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़कर सहयोग कर रहे है।

 

 

Handed over a cheque of 60 thousand for the development of Chandanholi school Sawai Madhopur

 

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को बामनवास उपखंड के चांदनहोली के भामाशाहों एवं समस्त ग्रामवासियों ने अनूठी पहल कर मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदनहोली मे भौतिक संसाधनों के लिए 60 हजार रूपए की राशि का चैक प्रधानाचार्य मनोहर लाल मीना ने जिला कलेक्टर को सुपुर्द किया।

 

 

समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश चन्द गुप्ता ने बताया कि इस राशि से विद्यालयों में भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने एवं विद्यालय विकास के लिए जन सहयोग से 40 प्रतिशत राशि जमा होने पर शेष 60 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा मिलाकर स्वीकृत की जाती है। स्वीकृत राशि से विद्यालय में भौतिक व शैक्षिक उन्नयन हेतु कार्य करवाया जाता है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर को 60 हजार राशि का चैक देते समय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद बंसल, चांदनहोली प्रधानाचार्य मनोहर लाल मीना व ओम प्रकाश मीना अध्यापक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !