चार माह से लापता मानसिक विक्षिप्त युवक को किया सुपुर्द

जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में गुमशुदाओं को दस्तयाब कर परिजनों से मिलाने के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल कुमार डोरिया वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में खण्डार थानाधिकारी महेश सिंह के नेतृत्व में पिछले चार माह से गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त युवक गणेश पुत्र अमरजीत कीर निवासी पाली थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर को बगरू जिला जयपुर ग्रामीण से दस्तयाब कर उसके चाचा रामअवतार पुत्र सीताराम कीर के सुपुर्द किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया