Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डेढ़ माह से गायब बालक को किया परिजनों के सुपुर्द

सवाई माधोपुर चाइल्डलाइन ने डेढ़ माह से गायब बालक को आज बाल कल्याण समिति के आदेश से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चाइल्डलइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविन्द चौहान ने बताया की करीब डेढ़ माह पूर्व बालक अपने घर गोरखपुर यु.पी. से गायब हो गया था। परिजनों ने बालक की काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी। इस दौरान 4 दिसम्बर को एक 10 वर्षीय बालक आरपीएफ के सब इस्पेंटर बीरबल को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में घूमता मिला। आरपीएफ के इन्चार्ज बच्चनदेव कुमार की सूचना पर चाइल्डलाइन टीम के प्रदीप कुमार एवं मुकेश वर्मा ने स्टेशन पहुंचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया और बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक को मर्सी आश्रय गृह में अस्थायी प्रवेश दिलाया गया।

Handing missing child parents Uttar Pradesh

मर्सी आश्रय गृह के स्टाफ एवं चाइल्डलाइन टीम ने बालक के परिजनों की तलाश शुरु की। बालक पढ़ा लिखा नहीं होने से अपना पता भी ठीक से नहीं बता पा रहा था। निरन्तर प्रयास के बाद बालक के परिजनों की जानकारी मिल पायी। चाइल्डलइन टीम लवली जैन एवं शिमला मीणा ने परिजनों को बालक के बारे में जानकारी दीं। सूचना के बाद बालक के परिजन आज सवाईमाधोपुर पहुंचे जहाँ परिजन एवं बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक को उसके परिजनों के सुुपर्द कर दिया गया। परिजन बालक को पाकर भावुक हो गये साथ ही उन्होने शेल्टर होम एवं चाइल्डलाइन टीम के वरुण राठोर, स्नेहलता वर्मा, कपिल स्वर्णकार, दशरथ बैरवा एवं मनीष राठोर का आभार जताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !