गौतम महिला मंडल द्वारा सामूहिक रुप से पुष्प के बालाजी, मंडी रोड़, शनि मंदिर रोड़ सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियों से निवेदन किया गया कि वह नियमित रूप से इन परिंडो में पानी की व्यवस्था करें।

इस दौरान महिला मंडल की सभी सदस्यों ने अपने घर की छतों पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखने का संकल्प भी लिया।
महिला मंडल द्वारा आमजन से अपील की गई कि वह अपने घर की छतों एवं आसपास के पेड़ों पर परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
इस अवसर पर आशा शर्मा, सीमा गौतम, सुनीता गौतम, राधिका गौतम, मनोरमा शर्मा, शालू शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राधा शर्मा, कोमल शर्मा, दीपशिखा गौतम सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद थीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया