श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में 23 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारों से सजाया गया। सुबह 9 बजे हवन व यज्ञ किया गया उसके पश्चात हनुमान व सभी देवी-देवताओं का पूजन किया गया। उसके बाद सुंदरकांड का अखंड पाठ किया गया। साथ ही 18 पुराणों की पूर्ण आहुति की गई।

इसके उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम रखे गए व 51 कुंवारी कन्याओं व ब्रहामणो का पूजन किया गया। देशी घी से बने व्यंजनों का भोजन कराया गया व दक्षिणा दी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष भगवानदास चौधरी, मंत्री नाथूलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा एवं ट्रस्टी गण मुरारी लाल डूंगरी, जगदीश गर्ग, निरंजन सिंघल, हेमेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश मित्तल आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया