गहलोत सरकार द्धारा आज बुधवार को पेश किये गये राज्य बजट मे जनवरी 2004 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों पर लागु नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुनः पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है।
न्यू पेंशन स्कीम एम्पलॉयज फेडरेशन ऑफ राजस्थान के जिला आईटी प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया कि आज पेश किये गये बजट में जनवरी 2004 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए पुनः पुरानी पेंशन योजना बहाल की घोषणा करके सरकार ने कर्मचारी हितेशी होने का प्रमाण पेश कर दिया।

जनवरी 2004 के बाद राज्य सेवा मे नियुक्त राज्य कार्मिक आन्दोलन की राह पकड़ते हुए एक दशक से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे। जिले भर में पुरानी पेंशन योजना के पुनः बहाल करने की घोषणा से एनपीएस के दायरे में आ रहे कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया