Sunday , 8 March 2026
Breaking News

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से हरीश मीना 64 हजार 949 मतों से जीते

सवाई माधोपुर:- लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना सम्पन्न हुई। लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर की रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर से इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हरीश चन्द्र मीना ने निकटतम प्रतिद्वन्दी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया को 64 हजार 949 मतों से पराजित किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि इण्डियन नेशनल कांग्रेस के हरीश चन्द्र मीना को 6 लाख 23 हजार 763 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के सुखबीर सिंह जौनापुरिया को 5 लाख 58 हजार 814 वोट मिले।

 

 

 

Harish Meena won from Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha constituency by 64 thousand 949 votes.

 

 

 

इनके अतिरिक्त अन्य प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के प्रहलाद माली को 13 हजार 144, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के गणेश मीना को 7 हजार 433, निर्दलीय मक्खन लाल मीना को 3 हजार 324, निर्दलीय जसराम मीना को 3 हजार 45, आजाद समाज पार्टी के विजेन्द्र को 2 हजार 697, निर्दलीय गिर्राज प्रसाद मीना को 2 हजार 521, भारत आदिवासी पार्टी के जगदीश प्रसाद मीना को 1 हजार 373, राजस्थान राज पार्टी के दुली चन्द सैनी को 1 हजार 264, भीम ट्राईबल कांग्रेस पार्टी के जगदीश प्रसाद शर्मा को 1 हजार 29 वोट मिले।

 

नोटा में मतदाताओं द्वारा 8 हजार 177 वोट डाले गए। परिणाम आने के पश्चात् लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी हरीश चन्द्र मीना को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !