Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मानटाउन क्लब में पौधारोपण कर पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे

सवाई माधोपुर:- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय कार्यालय राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल सवाई माधोपुर द्वारा संचालित पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को मानटाउन क्लब परिसर में पौधारोपण कर पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, उपवन संरक्षक (वानिकी) श्रवण कुमार रेड्डी, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीणा एवं मानटाउन क्लब सचिव दीपक खट्टर ने साथ मिलकर मानटाउन क्लब परिसर में लगभग 35 नीम के पौधे रोपित करने के साथ ही पक्षियों के लिये परिण्डे लगाकर उनकी नियमित देखभाल तथा पानी का प्रबंध करने की जिम्मेदारी मानटाउन क्लब के सदस्यों को दी।

 

Mantown Club tied water pot for birds and plantation in sawai madhopur

 

 

 

क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीणा ने उपस्थित लोगों तथा क्लब के सदस्यों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया तथा क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मुद्रित “पर्यावरण संरक्षण के 101 घरेलु उपाय” की पुस्तिकाएं वितरित की। इसके साथ ही जूट के थैले वितरित कर, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कपडे एवं जूट के बने थैले उपयोग में लेने का आग्रह किया। क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीणा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर मैनपुरा में पौधारोपण किया गया।

 

 

 

इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों, ग्राम पंचायत सरपंच विजयपाल मीना एवं ग्रामीणों द्वारा नीम के लगभग 25 पौधे रोपित कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सरपंच विजयपाल मीना एवं ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता राजकुमार गुर्जर एवं धर्मराज मीणा, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आकांक्षा शर्मा एवं अंजलि उपाध्याय तथा सहायक लेखाधिकारी रविन्द्र कुमार मनोहरिया सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं मानटाउन क्लब के सदस्य रविन्द्र जैन, नीलकमल, विष्णु शर्मा तथा विजय कचौलिया इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक –12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !