Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में इको क्लब के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष जिस तेजी से गर्मी के मौसम में हीटवेव बढ़ रही है, अगर हमने प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं रोका एवं अपने जीवन शैली में बदलाव नहीं किया तो आने वाले समय में मनुष्य का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण एवं प्लास्टिक प्रदूषण तेजी से फैल रहा है, जिससे प्रकृति खतरे में हैं। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना हमारा कर्तव्य है।

 

 

World Environment Day celebrated in Martyr Captain Ripudaman Singh Government College Sawai Madhopur

 

 

 

महाविद्यालय में इको क्लब के संयोजक डॉ. रोमिला कर्णावट एवं डॉ. प्रेम सोनवाल ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम लैंड रेस्टोरेशन, डिजरटिफिकेशन और ड्राउथ रेसिलियंस है। इस अवसर पर महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया एवं सभी संकाय सदस्यों ने स्वयं पौधारोपण करने एवं अपने आसपास वालों को पौधरोपण के लिए जागरूक करने की शपथ ली।

 

 

कार्यक्रम में मल्लू राम मीना, रामलाल बैरवा, धर्मेंद्र कुमार मीना, मीठालाल मीना, राकेश मीना, डॉ. धनकेश मीना, डॉ. लखपत मीना, डॉ. मोहम्मद शाहिद जैदी, शकील अहमद, कमलेश कुमार मीना, डॉ. प्रियंका सैनी, प्रशांत राव, डॉ. धनराज मीना आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक –12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !