राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सवाई माधोपुर और करौली एसीबी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। एसीबी ने पिलोदा थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश सिंह और दलाल राजूलाल को 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। आरोपी ने मुकदमें में मदद करने की एवज में दलाल के जरिए रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने पीड़ित की शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन के बाद डीएसपी अमर सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी आरोपी ने हैड कांस्टेबल जगदीश को गंगापुर बाईपास से गिरफ्तार कर पिलोदा थाने ले गई, जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया