3 हजार की रिश्वत लेते हैडकांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार
बौंली थाना पर एसीबी टीम ने एक माह में दूसरी कार्रवाई करते हुए आज रिश्वतखोर हैडकांस्टेबल सोहनलाल मीना को 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आज सुबह एसीबी करौली के उपाधीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी हैडकांस्टेबल ने थाना की दिवार फांदकर भागने का प्रयास भी किया था।
हैडकांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी टीम ने एसबीआई बैंक के समीप आरोपी को दबोच लिया है। डिप्टी अमर सिंह के मुताबिक परिवादी धनराज रैगर ने एसीबी करौली को शिकायत की थी कि उसकी मारपीट की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की एवज में आरोपी हैडकांस्टेबल सोहनलाल मीना ने 4000 रूपये की मांग की थी। 1000 रूपये देकर एसीबी टीम ने सत्यापन किया। मामले में आज एसीबी टीम ने 3000 रूपये की राशि लेते हुए आरोपी हैडकांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई जारी है। गौरतलब है एक माह पूर्व एसीबी जयपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए एसआई हरभान सिंह को भी ट्रैप किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
