यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल हरिसिंह को जिला मुख्यालय पर सबसे ज्यादा चालान काटने पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने उनकी सराहना की और साथ ही 101 रुपए नगद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। हैड कांस्टेबल हरिसिंह ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के सबसे ज्यादा चालान काटे हैं।

एसपी सुनील कुमार के वार्षिक निरीक्षण में भी हैड कांस्टेबल हरिसिंह की कार्रवाई सराहनीय रही। फलस्वरूप उन्होंने हैड कांस्टेबल हरिसिंह को 101 रुपए नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया