रिश्वतखोर हैड कांस्टेबल को 23 दिसंबर तक भेजा जेसी
बौंली थाना पर कल एसीबी टीम करौली द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद आरोपी हैडकांस्टेबल सोहनलाल मीना को आज एसीबी कोर्ट भरतपुर में पेश किया गया। कोर्ट द्वारा आरोपी हैड कांस्टेबल को 23 दिसंबर तक के लिए जेसी भेजा गया है। गौरतलब है कि बौंली थाना का हैडकांस्टेबल सोहनलाल मीना कल मारपीट के एक मामले में परिवादी से 3000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। डिप्टी अमर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त कार्रवाई की गयी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
