ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा सवाई माधोपुर में चिकित्सा अधिकारी गजेन्द्र कुमार शर्मा राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, मैनपुरा द्वारा कोविड-19 महामारी से छात्राओं को बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं का आयुर्वेदिक औषधि से निर्मित काढ़ा पिलाया गया।

साथ ही कैप्सूल आयुष 64 एवं त्रिभुवनकीर्तिरस की गोलियां वितरित की गई। इस दौरान विद्यापीठ समन्वयक नीलम नैथानी एवं ग्रामीण महिला विद्यापीठ की प्रधानाचार्या रेखा मंगल ने भी छात्राओं को कोविड-19 से संबंधित आवश्यक नियमों की पालना की जानकारी दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया