Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में ग्रीष्म मौसम के लिए तापमान एवं वर्षा पर मार्च से मई 2024 के दौरान मौसमी आउटलुक जारी किया है। इस संबंध में राज्यों में हीटवेव की स्थिति के प्रभावी शमन और प्रबन्धन, लू एवं ताप से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए एडवाईजरी जारी की गई है। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक सुरेश ओला ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत से ही देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर शुरू हो गया है। राजस्थान सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य के कई शहरों में तापमान नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। उसी के मद्देनजर आमजन को राहत देने के लिए यह एडवाइजरी जारी की जा रही है।

 

Heatwave alert in the rajasthan, Local Government Department issued advisory

 

क्या करें-

  • पर्याप्त पानी] ओआरएस] घर के बने पेय जैसे लस्सी] नींबू का पानी तथा छाछ आदि का सेवन करें।
  • हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें। घर से बाहर जाते समय अपना सिर ढकें। कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करें।
  • आंखों की सुरक्षा के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करे और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगायें।
  • श्रमिकों के लिए कार्य स्थल पर ठंडे पेयजल का प्रबंध करें। उन्हें लू से संबंधित चेतावनी के बारे में सूचित करें।
  • जिन श्रमिकों के लिए गर्मी वाले क्षेत्र नए हो] उन्हें हल्का काम और कम घंटों का काम दें।
  • बंद वाहन में बच्चों या पालतू जानवरों को कभी अकेला ना छोड़ें।
  • प्रदूषण कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन व कार पूलिंग का उपयोग करें एवं पेड़ लगा,a।
  • पशुओं को छाया में रखें और उन्हे पीने के लिए पर्याप्त] स्वच्छ और ठंडा पानी दे। साथ ही हरी घास] प्रोटीन-वसा पूरक] खनिज मिश्रण और नमक दें। कम गर्मी वाले घंटों के दौरान ही उन्हें बाहर चरने दें।

        क्या ना करें-

  • धूप में बाहर जाने से बचें] खासकर दोपहर 12 से 03 बजे के मध्य। नंगे पांव बाहर न जायें।
  • शराब] चाय] कॉफी और कॉर्बोनेटेड शीतल पेय से बचें वे शरीर को निर्जलित करते हैं।
  • ऐसे बल्बों का उपयोग करने से बचे जो अनावश्यक गर्मी उत्पन्न करते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !