Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन ने श्री राम शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

शोभा यात्रा में ठंडे पानी की बोतल बाटकर दिया भाईचारे का संदेश

हमारा पैगाम भाईचारे के नाम की थीम पर काम कर रही वतन फाउंडेशन की टीम लगातार एक के बाद एक आयोजन कर भाई चारे का संदेश दे रही है। इसी कड़ी में आज वतन फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने रामनवमी के मौके पर निकाली गई श्री राम शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार तरीके से स्वागत किया। वहीं श्री राम शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों को ठंडा पानी पिलाकर न केवल जन सेवा की बल्कि भाईचारे का संदेश भी दिया सेवा।

 

वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया की वतन फाउंडेशन की टीम हर धर्म के छोटे और बड़े आयोजनों में कोशिश करता है कि उस कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से सेवा कार्य कर एक पैगाम भाईचारे के नाम को कायम रखा जा सके, जिसको लेकर ही वतन फाउंडेशन की टीम लगातार धरातल पर जाकर कई कार्यक्रम आयोजित करती है।

 

Watan Foundation congratulated Ram devotees participating in Shri Ram Shobha Yatra by showering flowers

 

हर तबके और हर समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा और आपसी आर्मी ने बताया कि भाईचारा कायम बना रहे। इसी उद्देश्य को लेकर वतन फाउंडेशन की पूरी टीम हर महापुरुष की जयंती हर धर्म को आगे रखकर अलग-अलग तरीके से कार्यक्रम में अपना किरदार निभाकर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि आज इसी उद्देश्य के साथ रामनवमी पर निकाली गई श्री राम शोभा यात्रा में शामिल राम जी के भक्तों को ठंडा जल पिलाकर वतन फाउंडेशन की टीम ने सेवा कार्य किया और बड़े उत्साह के साथ श्री राम शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर एक मिशाल कायम की गई।

 

वतन फाउंडेशन टीम द्वारा किए गए इस कार्य का श्री राम शोभायात्रा में मौजूद राम भक्तों ने टीम वतन फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस मौके पर वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, आसिफ राजा, फिरोज खान, सलमान रंगरेज, महेश योगी, उरूज हुसैन, कैलाश सिसोदिया, गणेश योगी, असीम खान, अली हुसैन, शिवम सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !