Thursday , 23 April 2026
Breaking News

भारी बारिश का अलर्ट जारी, लगातार हो रही भारी बारिश गिर सकते हैं पुराने मकान

राज्य के कई जिलों में बीते 24 घंटो से लगतार भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जिसके कारण कई रास्तें बंद हो गए हैं। कई गांवो का सम्पर्क कट गया है। कोटा संभाग में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते बांध लबालब हो गए।

 

संभाग के ज्यादातर बांधों के गेट खोलकर पानी निकासी की जारी है। कोटा शहर में 244 मिमि बारिश दर्ज की है। भारी बारिश के चलते कोटा जिले में जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी। वहीं बूंदी जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर द्वारा जारी आदेशों में कर्मचारियों को विद्यालयों में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Heavy rain alert issued in rajasthan

 

मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में भारी से अति भारी बरसात का रेड अलर्ट भी दिया है। इन जिलों में बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ शामिल हैं, जबकि 10 जिलों में अति भारी बारिश और 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

वहीं, कोटा संभाग में रविवार को झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश के चलते कोटा बैराज के 8 गेट खोलकर 95 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी यहां 200 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज हो सकती है। दौसा जिले में भी बारिश से हाल बेहाल हो रहे हैं। जिले के लालसोट में वार्ड नंबर 35 में पुराने मकानों के गिरने की आशंका उत्पन्न हो गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !