Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में हुआ मानव अधिकार दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों संयुक्त इकाइयों के तत्वाधान में आज शनिवार को “मानव अधिकार दिवस” पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने सर्वप्रथम सभी को मानव अधिकार की शपथ ग्रहण करवाई गई। उन्होंने बताया कि एक मानव होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम दूसरों के मानवाधिकारों की रक्षा करें और साथ ही अपने मानवाधिकारों का हनन ना होने दें।

 

संगोष्ठी में डॉ. राजेश कुमार मीणा ने अपने उद्बोधन में बताया कि मानवाधिकार हमें जीवन जीने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। मानवाधिकारों के चलते ही हर आम इंसान को आगे बढ़ने के लिए समान सुविधाएं और समान अवसर दिए जाते हैं ताकि किसी भी वर्ग का इंसान दूसरे वर्ग के इंसान से पिछड़ा न रहे। मानव अधिकार दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार मीणा ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिस समय हमारा जन्म होता है, उस समय हमें बहुत सारे अधिकार मिल जाते हैं जो हमें मूल रूप से दिए जाते हैं।

 

Seminar organized on Human Rights Day in PG College Sawai Madhopur

 

इन अधिकारों के जरिए हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इस समय मानव के पास 30 से भी ज्यादा अधिकार है, जिनमें से कुछ अधिकार इस प्रकार है, जैसे की समानता और स्वतंत्रता का अधिकार, सामाजिक सुरक्षा का अधिकार, जीवन और आजाद रहने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, काम करने का अधिकार, निजता का अधिकार। डॉ प्रेम सोनवाल ने बताया कि इस वर्ष मानव अधिकार दिवस की थीम सभी के लिए प्रतिष्ठा, स्वतंत्रता और न्याय है।

 

मानव अधिकार व मूलभूत अधिकार है जिससे मनुष्य को नस्ल जाति राष्ट्रीयता धर्म लिंग आदि के आधार पर वंचित नहीं किया जा सकता। विचार संगोष्ठी में एनएसएस के स्वयं सेवक किरण साहू, रवींद्र प्रजापत, अनुभव सेन, शिरीन शाकिर ने अपने ओजस्वी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पूरणमल मीणा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. आरपी राजोरिया, डॉ. पांचाली शर्मा, प्रो. अंजु शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सैनी, प्रो. शकील अहमद, प्रो. मनमोहन शर्मा, प्रो. परीक्षित हाडा उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !