कोटा: रेल प्रशासन ने होली के त्योहार पर कोटा के सोगरिया से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप करेगी। इस ट्रेन में अलग अलग दर्जे के 20 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 02981/02982 सोगरिया-हजरत निजामुद्दीन- सोगरिया के बीच स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में द्विसाप्ताहिक रूप में सोगरिया से 13 व 15 मार्च को जबकि हजरत निजामुद्दीन से 14 व 16 मार्च को 2-2 ट्रिप चलेगी।
गाड़ी सं 02981 सोगरिया से गुरुवार व शनिवार रात 9 बजे रवाना होगी। जो रात 10.33 बजे सवाई माधोपुर, 11:18 बजे गंगापुर सिटी,11:50 बजे हिंडौन सिटी, रात 12:18 बजे बयाना, 12:53 बजे भरतपुर, मथुरा होते हुए अगले दिन हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी सं 02982 हजरत निजामुद्दीन से शुक्रवार व रविवार सुबह 6 बजे रवाना होगी। जो 8:20 बजे मथुरा, 8:53 बजे भरतपुर, 9:48 बजे बयाना, हिंडौन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर होते हुए दोपहर 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।