सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के समर्थन में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा के साथ गृह मंत्री का स्वागत करेगें। उन्होंने बताया कि उनके रोड शो वाले मार्ग में ग्रामीण पद दंगल, कन्हैया पद दंगल गाकर उनका अभिनंदन किया जाएगा, जगह जगह उनके स्वागत द्वार बनाए गए है।

गौरतलब है की भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. किरोडी लाल मीना के समर्थन में 21 नवम्बर मंगलवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह सवाई माधोपुर में रोड शो करेंगे। जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह सांय 4:30 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। उसके बाद नगर परिषद क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर रोड शो करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया