सवाइ माधोपुर के पचीपल्या गांव के युवाओं द्वारा पचीपल्या के युवा डॉ. इमरान खान पुत्र इब्राहिम पचीपल्या और डॉ. इमरान पुत्र डॉ मुमताज पचीपल्या के राजकीय चिकित्सक बनने पर आज मंगलवार को उनके कार्य क्षेत्र राजकीय स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कुस्तला एवं सीएचसी सूरवाल में जाकर साफा व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

छात्रनेता अनिल गुणसारिया ने बताया कि राजकीय चिकित्सक बनकर दोनों युवाओं ने ग्राम पचीपल्या का नाम रोशन किया है। पचीपल्यावासियों के लिए यह गर्व का बात है। इस अवसर पर पचीपल्या के संजय खान, रियान अली, विवेक कुमार सैनी और हरिओम सिंह अनेक युवा शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया