Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान

बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सवाई माधोपुर क्षेत्र की शाखाओं का सम्मान समारोह रणथम्भौर रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित किया गया।
समारोह में बैंक अध्यक्ष आर.सी.गग्गड़ ने एनपीए वसूली के विशेष अभियान निर्णायक जंग में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 47 शाखाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रदेश में बैंक के 21 जिलों में 12 क्षेत्रीय कार्यालय, 856 शाखाऐं है। वर्तमान में बैंक का कुल व्यवसाय रू 33500 करोड़ से अधिक है एवं पिछले छः माह में बैंक द्वारा 94 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2020 तक बैंक का लाभ 138 करोड़ था।

honored people for doing excellenet work
प्रारम्भ में डी.पी.बैरवा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, सवाई माधोपुर क्षेत्र द्वारा बैंक की व्यवसायिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र की 69 शाखाओं के शाखा प्रबन्धकों एवं उपस्थित स्टाफ को सम्बोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी सेवाओं का लाभ त्वरित रूप से जनसामान्य को उपलब्ध कराने एवं वर्तमान त्यौहारी सीजन में बैंक द्वारा आवास ऋण, वाहन ऋण एवं व्यापार ऋण में ब्याज व प्रोसेसिंग प्रभार में दी जा रही विशेष रियायतों का लाभ अधिकाधिक ग्राहकों तक पहुंचाने का आव्हान किया। इस छूट की अवधि 31 दिसम्बर 2020 तक जारी रहेगी। बैंक अध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर कृषि क्षेत्र के एनपीए खातों को वापिस मुख्य धारा में लाये जाने हेतु चलाई जा रही विशेष योजना किसान स्वाभिमान के बारे में भी प्रकाश डाला गया। इस योजना में अधिकाधिक किसानों को लाभ पहुचाया जावे। बैंक अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कोरोना काल के बावजूद बैंक की अर्थव्यवस्था को बैंक के कर्मचारियों ने मजबूत बनाये रखा।
मुख्य प्रबन्धक बी.एम.मीना ने बैंक अध्यक्ष एवं समारोह में उपस्थित शाखा प्रबन्धकों का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !